भारी मूसलाधार बरसात के कारण आपदा भरा रहा शनिवार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी – पर्यटन नगरी मसूरी और इसके आसपास का क्षेत्र आज भारी मूसलाधार बरसात के कारण आपदाग्रस्त रहा।

पहाड़ों की रानी मसूरी में यह शनिवार आफत की बरसात लेकर आया जहां संपूर्ण मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और वृक्ष गिरने की घटनाएं प्रकाश में आयीं।

रणवीर कंडारी,वार्ड संख्या 11 नगर पालिका मसूरी के सभासद द्वारा बताया गया कि आज रात भारी मूसलाधार बरसात के कारण इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में अरविंद कुंमाई के घर के ऊपर एक वृक्ष जा गिरा।

वृक्ष गिरने से मकान को कुछ आंशिक क्षति हुई है मगर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रताप पंवार, पूर्व सभासद नगर पालिका मसूरी द्वारा बताया गया कि आज रात को हुई भारी मूसलाधार बरसात के कारण उनके निवास स्थान के ऊपर एक देवदार का वृक्ष मलवे के साथ गिर गया।

देवदार का वृक्ष गिरने से उनके निवास स्थान कि छत क्षतिग्रस्त हुईं हैं और एक दूसरे देवदार के पेड़ से मकान को भय बना हुआ हैं।

अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग मसूरी द्वारा बताया गया कि एक देवदार का वृक्ष जो की निजी वन भूमि पर था वह भूस्खलन के कारण गिरकर एक घर पर गिरा। भूस्खलन के कारण एक पेड़ से नीचे मकान को खतरा बना हुआ हैं।

पवन थलवाल,सभासद हुसैनगंज वार्ड द्वारा बताया गया कि मैकेनिक पंप हाउस पर भूस्खलन के कारण लक्ष्मी देवी का आवास खतरे में आ गया था। जिस कारण उनके द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर राहुल आनंद उपजिलाधिकारी मसूरी पहुंचे। स्थानीय सभासद द्वारा बताया गया कि आपदा के इस समय नगर पालिका के कोई भी अधिकारी घटनास्थलों पर नहीं पहुंचे जो की विचारणीय है।

राहुल आनंद,उपजिलाधिकारी मसूरी द्वारा बताया गया कि मैकेनिक पंप हाउस में भूस्खलन के कारण लक्ष्मी देवी का मकान खतरे की जद में आ गया हैं। उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से लक्ष्मी देवी को परिवार सहित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का आपदा के समय नदारद रहना गंभीर बात है। जिसका वह संज्ञान लेंगे।

मुकेश राव, द्वारा बताया गया कि बारहकैंची मार्ग मलवा आनें से और नगर पालिका द्वारा तोड़ें गयें मार्ग के कारण इस रोड़ पर चलना अत्यधिक जोखिम भरा हो गया है।

नगर पालिका द्वारा करायें जा रहे इस सड़क निर्माण कार्य के संबंधित ठेकेदार को मार्ग अवरुद्ध का साइन बोर्ड लगाना चाहिए। जिससे व्यक्ति इस मार्ग पर चोटिल होने से बच सकें।

समीर पंवार,पूर्व जेष्ठ प्रमुख जौनपुर विकासखंड ने बताया कि केंम्प्टी क्षेत्र के अंतर्गत सिया गांव के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग जमींदोज हो गया। कुमार द्वारा बताया गया कि जब से यमुना पेयजल की लाइन सड़कों पर पड़ी है तब से पानी के वाइब्रेशन के कारण सड़के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। आज कि घटना में एक स्कूटी भी भूस्खलन के कारण मलवे में सड़क से नीचे जा गिरी।
मनोज राठौर,सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बताया गया कि सिया गांव के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते गिर गया है। जिसके कारण उस स्थान से छोटे चौपहिया वाहन ही सुचारू रूप से जा पा रहे हैं। कार्य शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बना दिया जाएगा।

जयपाल सिंह,द्वारा बताया गया कि नैनबाग से पंतवाडी जानें वाला मुख्य मार्ग और यमुना पुल से बंदरकोट जानें वाला मार्ग रात भर से चल रहीं भारी मूसलाधार बरसात के कारण भूस्खलन के कारण मलवा आनें से पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया हैं।

