पुलिस द्वारा मसूरी में संचालित स्पा सेंटरों पर चलाया चेकिंग अभियान
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों के अभिलेखों, रजिस्टरों,कर्मचारियों का सत्यापन एवं संचालन,लाइसेंस/पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों सहित अन्य आवश्यक मानकों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन ना करने वाले स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई कर संयोजन शुल्क 3000 ₹ वसूला गया तथा उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपना वैध पहचान पत्र रखें व अपना सत्यापन कराये तथा स्पा सेंटर में आवश्यक रजिस्टरों का नियमित संधारण किया जाए।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी स्पा सेंटरों को नियमों के पालन हेतु समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता/अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से आह्वान किया गया कि मसूरी पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा लोगों से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

