स्कूटी सवार के अज्ञात कारणों से गहरी खाई में गिरने से मृत्यु

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी -पुलिस द्वारा आधिकारिक सूचना के अनुसार आज सांय समय 05:18 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से कॉलर नितिन चौधरी निकट मैगी प्वाइंट कोल्हखेत ने मोबाइल नंबर से फोन कर सूचना दी गई कि उक्त स्थल पंचायत कैफे के पास एक व्यक्ति स्कूटी से आया था जो स्कूटी नम्बर यूके 07AH – 2325, सफेद रंग सड़क किनारे खड़ी करके संभवतः लघुशंका करने हेतु सड़क के किनारे गया था वो अचानक नीचे खाई में गिर गया है।

जिसकी शायद मृत्यु हो गई है इस सूचना पर तुरंत चौकी कोल्हू खेत से आवश्यक पुलिस बल आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के मौके पर पंचायत कैफे के पास पहुंचे तो देखा उक्त युवक करीब 350/400 फिट नीचे खाई में गिरा हुआ था।

सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस व फ़ायर सर्विस मसूरी व sdrf टीम देहरादून से भी पहुंच गयी। 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी द्वारा उक्त युवक को चेक कर मृत घोषित किया गया उक्त युवक को घटनास्थल से पुलिस, फायर ,sdrf व स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से निकाला गया  मृतक के पास व घटनास्थल के आसपास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त न होने के कारण मृतक के संबंध में जानकारी  नहीं हो पायी है
स्कूटी नंबर से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है मृतक  को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया है घटनाक्रम की  जांच की जा रही है

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *