चार दुकान मार्ग पर पिकअप वाहन रोड़ से नीचे गिरा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी -कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना प्राप्त हुई कि चार दुकान रोड पर एक वाहन रोड से नीचे गिर गया है तथा उसमें आग लगने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल एवं चौकी लंढौर से भी पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK 09 CA 1086 (पिकअप) चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई पाई गई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में चालक सहित कुल दो व्यक्ति सवार थे। वाहन चार दुकान से मलिंगार की ओर जा रहा था। मोड़ पर ब्रेक न लग पाने के कारण वाहन रेलिंग तोड़ते हुए रोड से नीचे चला गया। उक्त दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पूर्णतः सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।


