मसूरी झील के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा,चालक सुरक्षित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरीकोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह को डायल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी–देहरादून मार्ग पर मसूरी झील से लगभग 500 मीटर आगे देहरादून की ओर मुख्य सड़क से एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से तत्काल पुलिस बल आपदा उपकरणों सहित मौके के लिए रवाना किया गया तथा फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया।


मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK-07-TE-0854 (मारुति एर्टिगा) सड़क से लगभग 500 फीट नीचे खाई में गिरा हुआ है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक नेहाल पुत्र सुभाष, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर कला, थाना सहसपुर, तहसील विकासनगर, जनपद देहरादून वाहन चला रहा था। जो देहरादून से मसूरी की तरफ आ रहा था मसूरी झील के पास वाहन अनियंत्रित होने पर चालक पहले ही वाहन से कूद गया था, जिसके कारण उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास से ड्राईवर का मोबाईल फोन व कपड़ों से भरा बैग पुलिस द्वारा बरामद कर थाने पर उक्त ड्राईवर के सुपुर्द किया गया।
मौके पर पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू कराया गया है आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *