गहरी खाई में मिला बाइक सवार व्यक्ति का शव
मसूरी -कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसारदिनांक 25/03/26 को श्री मामचंद पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा रात्री में चौकी कोलूखेत कोतवाली मसूरी पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र अशोक पुत्र श्री मामचंद निवासी बाबैल बुजुर्ग गाँव थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष जो कि दिनांक 23/03/2026 को दिन में समय करीब 1:30 बजे अपने घर बेहट सहारनपुर से अपनी मोटर साईकिल संख्या UP 11 BA 4977 से बिना बताये कहीं चला गया हैं।

अशोक उपरोक्त के मोबाइल के फाइंड माय डिवाइस की लोकेशन कोलूखेत चौकी से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर मसूरी रोड पर आ रही हैं उक्त सूचना पर चौकी कोलूखेत से पुलिस टीम अशोक उपरोक्त के परिजनों के साथ मौके पर गई तो हिल व्यू कैफे मसूरी रोड पर सड़क के किनारे अशोक की मोटर साईकिल खड़ी मिली तथा अशोक उपरोक्त को परिजनों के साथ रात्री में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया।

आज दिनांक 26/03/26 को पुनः मसूरी देहरादून रोड पर अशोक उपरोक्त को ढूंढ़ने हेतु मसूरी पुलिस तथा उसके परिजनों के साथ सर्च अभियान चलाया तो अशोक का शव मसूरी रोड पर हिल व्यू कैफे के पास मुख़ सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला।
SDRF टीम की सहायता से शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। पूछताछ पर मृतक अशोक उपरोक्त के परिजनों द्वारा बताया गया कि अशोक शराब पीने का आदी था और इंजेक्शन लगाने जैसे नशे भी करता था और पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका हैं तथा थाना बेहट सहारनपुर में मृतक अशोक के परिजनों द्वारा दिनांक 25/03/26 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। शव को बाद पंचायतनाम पोस्ट मार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया हैं।

