आर्यन उनियाल को भाजपा युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –उत्तराखंड बीजेपी ने अपने सभी सात मोर्चों की टीम घोषित कर दी है। विपुल मैन्दोली प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आर्यन उनियाल को भाजपा युवा मोर्चा देहरादून महानगर में प्रदेश मंत्री कि जिम्मेदारी दि गयी हैं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सबसे अधिक 60 पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, 4 प्रदेश मीडिया सह-संयोजकों के साथ विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां दी गई है
आर्यन उनियाल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहरादून महानगर में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर मसूरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ युवा वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी मिलने पर आर्यन देव उनियाल के पिता पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश उनियाल ने खुशी जाहिर कि हैं और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आर्यन उनियाल के कार्यों को देखते हुए युवा मोर्चे में उन्हें अहम जिम्मेदारी दि हैं। जिसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते हैं।

