77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –सहायक सेनानी स्टाफ ऑफिसर द्वारिका प्रसाद ढोंडियाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया
सम्मानित
आइटीबीपी अकादमी मसूरी में पदस्थ सहायक सेनानी स्टाफ ऑफिसर द्वारिका प्रसाद ढोंडियाल को उनकी दीर्घकालीन. बेदाग सराहनीय एवं समर्पित सेवा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गयाl
द्वारिका प्रसाद ढोंडियाल सहायक सेनानी स्टाफ आफिसर ने अपने सेवा काल के दौरान उच्च अनुशासन .कर्तव्य निष्ठा और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए बल एवं मुख्य प्रशिक्षण संस्थान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के कार्यों के निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिससे बल के दैनिक गतिविधियों और प्रशिक्षण मानकों को समय अवधि में पूर्ण किया यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि आईटीबीपी की उत्कृष्ट सेवा परंपरा और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय पुलिस सेवा महानिदेशक शत्रुजीत कपूर
एवं.महानिदेशक निदेशक भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी गिरीश चंद्र उपाध्याय अधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीl

