13वें कुलदीप राज साहनी स्मृति रक्त दान शिविर का आयोजन

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पिक्चर पैलेस स्थित राधा कृष्ण मंदिर सभागार में रोटरी क्लब मसूरी और आर०एन०भार्गव इण्टर कॉलेज पुरातन छात्र संघ,मसूरी द्वारा श्री कुलदीप राज साहनी स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सकों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 351 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

आयोजित शिविर में आई०टी०बी०पी० के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ हि मसूरी शहर के नामी-गिरामी हस्तियां भी रक्तदान करतीं दिखीं।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा भी किया गया रक्तदान

संजय जैन रोटरी क्लब मसूरी,अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि रक्तदान एक महादान के रूप में माना जाता हैं। सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। आज उन्हें हर्ष हैं कि बड़ी संख्या में आकर लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया हैं और 351 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया हैं।

जन सम्पर्क अधिकारी धर्मेंद्र भण्डारी द्वारा बताया गया कि ITBP से कमांडेंट अविनाश सिंह (एडम) और उप सैनानी अमर दीप सिंह के साथ लगभग 65 अधिनस्थ अधिकारी/जवानों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।

संदीप साहनी मुख्य आयोजक द्वारा बताया गया कि उन्होंने आज अपनें स्वर्गीय पिता श्री कुलदीप राज साहनी कि स्मृति में 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया हैं। जिसमें रोटरी क्लब मसूरी और आर०एन०भार्गव इण्टर कॉलेज पुरातन छात्र संघ मसूरी का सहयोग प्राप्त होता रहा हैं। रक्तदान करनें से एक यूनिट रक्त तीन लोगों कि जान बचा सकतीं हैं। इसी लिए रक्तदान को महादान कि संज्ञा दी जाती हैं। सभी लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित करना चाहिए।

रोटरी क्लब मसूरी के सदस्यों में नगर अध्यक्ष संजय जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह,प्रमोद साहनी, शैलेंद्र करनवाल, महेंद्र करनवाल,नूपुर करनवाल कैंतुरा, अर्जुन कैंतुरा, विनय सिंघल, नितिन गुप्ता, रेनू जैन, मसूरी होटल ऐसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मसूरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष व व्यापार संघ मसूरी अध्यक्ष रजत अग्रवाल,एन०के०साहनी,दिपक गुप्ता,डि०के०जैन,रजत कपूर के साथ पुर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पुर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला पुर्व सभासद दर्शन रावत,शहर कोतवाल संतोष कुंवर,राम कुमार,धनप्रकाश,जयगोपाल, सहित बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।