ब्लॉक सभागार थत्यूड़ में पुस्तक का हुआ विमोचन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुमाई

थत्यूड़/ जौनपुर विकासखंडब्लॉक सभागार थत्युड में कांग्रेस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नवनिर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल का जौनपुर विकासखंड में प्रथम आगमन पर लेखिका नीता बिष्ट जौनपुरी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय थत्युड द्वारा अपनी संपादित पुस्तक अधूरा सफर (सांझा काव्य संग्रह) का विमोचन किया गया।

पुस्तक की एक प्रति जिलाअध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल को भेंट की गई जिला अध्यक्ष ने नीता की मेहनत व लगन को सराहते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में साहित्य के क्षेत्र में उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है लेखिका से संपादक और प्रकाशक का कार्य करके नीता समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है जो कि काबिले तारीफ है।
साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कहा कि नीता एक ऐसा चेहरा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

साथ ही समस्त कांग्रेस सदस्यों द्वारा नीता को साहित्य के क्षेत्र में जौनपुर का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित भी किया गया व पुस्तक के सफल प्रकाशन की इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

अंत में नीता बिष्ट ने पुस्तक विमोचन में सम्मिलित होने के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये मात्र एक पुस्तक नहीं बल्कि एक उपलब्धि है मेरे लिए साहित्य नीति प्रकाशन का शुभारंभ करना एक सपना था जो साकार हुआ। और वो आगे भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,कुलदीप पंवार,सुरेन्द्र रावत (ब्लॉक अध्यक्ष थत्युड),दीपचंद सजवान( ब्लॉक अध्यक्ष नैनबाग), मनमोहन सिंह मल्ल,अमेंद्र बिष्ट, अखिलेश उनियाल,आशा रावत, बसंती भारती, राजबाला असवाल,सुनीता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एन एस यू आई के सदस्य शामिल रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *