लेखिका द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भेंट कि गयीं पुस्तक

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की पूर्व छात्र संघ अध्यक्षा लेखिका नीता बिष्ट(जौनपुरी) ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ को उनके द्वारा अपनी संपादित पुस्तक (अपनों की बात) सांझा काव्य संग्रह की एक प्रति विद्यालय को भेंट की गयीं । नीता बिष्ट इसी कॉलेज की पूर्व छात्रा रही हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा मेहरा ने बताया कि नीता बिष्ट उनके विद्यालय की एक होनहार छात्रा रही हैं और साहित्य के क्षेत्र में नीता विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं। साथ ही समस्त विद्यालय परिवार द्वारा नीता को सम्मानित किया गया नीता ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि आज वह उस विद्यालय में खड़ी हैं जहां से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की साथ ही छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ मंजिल तक पहुंचाने की प्रेरणा भी प्रदान कि। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उषा मेहरा, कुसुम पवार, विनीता फोनिया, सुमित रावत, दीपा नवानी, पुष्पा पठांई, संगीता थपलियाल, मनीषा चंदेल, अन्नपूर्णा, मालती नौटियाल आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहें।