मसूरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

मसूरी – कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा समस्त जनपदों में समय 14:30 बजे से 16:30 बजे तक सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल सहित थाना क्षेत्र  अंतर्गत बाटाघाट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।



इस चेकिंग का उद्देश्य संदिग्ध वस्तुओं की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करना था। चेकिंग के दौरान वाहनों का विवरण


चौपहिया वाहन चेक किए गए : 115
दोपहिया वाहन चेक किए गए : 200
कुल वाहन चेक किए गए : 315

संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग-
कुल संदिग्ध व्यक्ति चेक किए गए : 280

चालान विवरण
सीज वाहन : 02
कोर्ट चालान : 02
एम.वी. एक्ट के तहत चालान : 06
संयोजन शुल्क : ₹3000
81 पी. एक्ट के तहत चालान : 10
संयोजन शुल्क : ₹3000

चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *