श्रीनगर स्टेट में वाहन के भीतर मिला स्थानीय युवक का शव
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 2/1/26 को रात्रि लगभग 8:40 बजे 112 कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर स्टेट निकट ज़ीरो प्वाइंट कैंपटी रोड पर क्रेटा वाहन के अंदर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना अनुसार मौके पर जाकर देखा गया कि सड़क किनारे खड़ी काले रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर यूके 18 J 6279 में सड़क के किनारे की तरफ से छोटा शीशा तोड़कर एक युवक गाड़ी के अंदर घुसा हुआ था। संभवतः जिसकी मृत्यु हो चुकी है उक्त गाड़ी दोपहर करीब 12 बजे उनके मालिक द्वारा देखी गई थी।जिसकी शिनाख्त करने पर आसपास के लोगों ने उसका नाम शिवम शाह पुत्र नानकू निवासी सांझा दरबार कैंपटी रोड मसूरी उम्र लगभग 25 साल जिसके संबंध में जानकारी हुई कि 3/4 दिन से बिना बताए घर से गायब था। जानकारी प्राप्त हुई कि युवक शराब पीने का आदि था। संभवतः चोरी की नीयत से गाड़ी के अंदर घुसा था और ज्यादा नशे में होने के कारण उक्त हालत हुई होगी। उक्त युवक को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

