मसूरी वन‌ विभाग की बड़ी कार्यवाही

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी –वन विभाग मसूरी की टीम ने एक बार फिर 4 पिक अप वाहनों को सीज किया है। चारों पिक अप वाहनों से जंगल क्षेत्र में मलबा फेंके जाने का प्रकरण सामने आया है। कई दिनों से लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध डंपिंग की सूचना पर वन विभाग ने एक संयुक्त टीम का गठन कर रात्रि में जगह जगह पर दबिश देनी शुरू की थी।

वन प्रभाग द्वारा गठित टीम द्वारा दबिश देकर पिक अप नंबर UK07CD4550 , UK08CA6375, UK07CA9458 और UK07CB2520 को जंगल क्षेत्र में मलबा डालते हुए रंगे हाथों मौके पर पकड़ा गया।

लगातार चल रही अवैध डंपिंग की शिकायतों के चलते प्रभागीय वनाधिकारी के आदेशानुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम में टीम प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान (वन क्षेत्राधिकारी)की अगुवाई में वन दरोगा अभिषेक सजवाण (वन दरोगा), राहुल (वन बीट अधिकारी)हरेंद्र सिंह (वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवान (वन बीट अधिकारी), मुलायम पयाल (वाहन चालक), प्रदीप गैरोला (दैनिक श्रमिक), दिनेश नेगी (दैनिक श्रमिक) व नरेंद्र कुमार (दैनिक श्रमिक) मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *