सद्भावना संस्था द्वारा मनाया गया हरेला पर्व, विभिन्न प्रजाति के 30 वृक्षों का किया गया रोपण

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी-सद्भभावना मसूरी के तत्वावधान में हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सद्भभावना द्वारा प्रकृति के संरक्षण हेतु मसूरी के दुधली में विभिन्न प्रजाति के 30 वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण व प्रकृति के संरक्षण में अपने दायित्व को निभाया।

उत्तराखण्ड व पहाड़ी राज्यों के विशाल जंगल व हरियाली युक्त क्षेत्र न केवल अपने प्रदेश अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र व विश्व के लिए पर्यावरण को संतुलित करने में अपना एक विशेष स्थान रखते रहे है।

ऐसे में सद्भभावना द्वारा इस यज्ञ में अपनी भी एक आहुति दे कर अपने कर्तव्य को निभाते हुए चिनार,दाल चीनी,गोल्डन साइप्रस,अखरोट आदि विभिन्न जलवायु अनुरूप 30 वृक्षों का सुरक्षित स्थान पर रोपण किया।

इस अवसर पर सद्भावना संस्था अध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल,सचिव अरविंद सोनकर,संस्थापक व संरक्षक अनुज तायल,कार्यक्रम संयोजक जसबीर कौर, सह संयोजक राजीव अग्रवाल,रविन्द्र गोयल,अनिल गोयल,सुनील पंवार,संतोष आर्य,सोनिया पासी, अनिता चंद्रा, रफीक अहमद,अतुल अग्रवाल,

विजयालक्ष्मी,जसविंदर आनन्द, राजेश कन्नौजिया,शिव अरोरा,नीति शर्मा,सहित सैकड़ो स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
