राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत एडोलिसेंट हेल्थ डे का आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
थत्यूड़,(टिहरी गढ़वाल)-आज ब्लॉक जौनपुर टिहरी गढ़वाल थत्यूड़ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम स्कूल एवं आयुष्मान उपकेन्द्र स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों में एडोलिसेंट हेल्थ डे का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में आर०के०एस०के० काउंसलर/ए०एन०एम०/सी०एच०ओ० के द्वारा किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

सभी प्रतिभागियों कि लम्बाई,वजन और बीएमआई निकली गयी।
किशोर किशोरियों से योग भी करवाया गया। कार्यक्रम में कई रोचक प्रतियोगिताएं भी करवाई गयीं।

प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अंत में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों कि फोटो और वीडियो साझा की गयीं और अंत में कार्यक्रम के समापन पर सभी किशोर किशोरियों को जलपान करवाया गया।

इस मौके पर फूलदास भारती स्वास्थ्य पर्यवेक्षक,अंजली रावत आर०के०एस०के० काउंसलर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़, ए०एन०एम ऊषा जोशी मौगी, प्रियंका नैनबाग प्रीति नैनबाग, रीना नेगी खेडा, सुधा सत्यों, चंपा तिवारी सत्यों, मधु भाल,जौनपुर टिहरी गढ़वाल उपस्थित रहें।


