जिला चिकित्सालय बोराडी, नई टिहरी में एक्सपोजर विजिट का आयोजन

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
नई टिहरी –राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत, ब्लॉक स्तर से चुने गए पियर एजुकेटर्स को जिला हॉस्पिटल बोराडी,नई टिहरी में एक्सपोजर विजिट कराया गया।
इस दौरान, उन्हें चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन सेवाओं में शामिल हैं।

-ई-संजीवनी: ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाएं।
– सिटी स्किन: अंगों ओर संरचनाओं की जांच करना
– अल्ट्रासाउंड: शरीर के आंतरिक अंगों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक।
– लैब: विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट और जांच के लिए प्रयोगशाला।
– आईसीयू: गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए विशेषज्ञ देखभाल और उपचार सुविधाएं।
– जनरल ओपीडी: सामान्य चिकित्सा सेवाएं।
– अस्पताल में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सेवाएं।

इन सेवाओं के अलावा, पियर एजुकेटर्स को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। एक्सपोजर विजिट के दौरान, सभी पियर एजुकेटर्स बहुत खुश और उत्साहित दिखे।