पर्यटन सीजन से पहले संपर्क मार्गों की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री व अन्यों को भेजे गये ज्ञापन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। पर्यटन सीजन का इंतजार ना केवल मसूरी के व्यवसायियों को होता हैं बल्कि मसूरी से लगे पर्यटन स्थलों व ग्रामीणों को भी होता हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन की शुरुआत होने को हैं। इसकी तैयारी में विभागों कि बैठकें भी हो रहीं हैं।

संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि होटल एसोसिएशन मसूरी चिंतित है कि पर्यटन नगरी को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। देहरादून मसूरी को शिव मंदिर के पास जोड़ने वाला वैली ब्रिज जिसके कारण पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता हैं उसके समीप एक वैली ब्रिज और लगाना चाहिए।

अगर शासन प्रशासन एक और वैली ब्रिज लगा दे तो पर्यटन सीजन से पहले यह लग भी जायेगा और पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन के दौरान पर्यटकों पर जाम के कारण होंने वाला प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। इसी चिंता को व्यक्त करते हुए आज होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम मसूरी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव लोक निर्माण विभाग,सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी को ज्ञापन लिखकर बताया है कि वर्तमान समय में जो पर्यटक मसूरी आ रहा है बैली ब्रिज में लग रहे जाम और मसूरी को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण पर्यटकों में पर्यटन नगरी मसूरी की छवि धूमिल हो रही है।

संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आज हमारे द्वारा इस आशा से महोदयों को ज्ञापन भेजा गया है कि सम्पर्क मार्गों कि दुर्दशा के कारण पर्यटकों में पर्यटन नगरी मसूरी कि छवि धूमिल हो रही है। शासन प्रशासन अति शीघ्र हमारे ज्ञापन का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा।

ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव व अमित वैश्य उपस्थित रहें।

