मसूरी पुलिस द्वारा खो चुके आईफोन को 2 घण्टे में बरामद कर लौटाया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग 12:00 बजे सुप्रिया एम पुत्री श्री राम, निवासी एम0एल0 परिसर, नियर मुहिमपुरा सिद्ध पीठ, 4-9-175 हैदराबाद,थाना कोतवाली मसूरी में आई और उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनका मोबाइल फोन (आईफोन 13) शनिवार रात्रि के दौरान कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में उनके द्वारा थाने पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही प्रारंभ की गई। पुलिस टीम और कांस्टेबल चंद्रबीर रावत के सक्रिय एवं सुनियोजित प्रयास से मात्र 02 घंटे के भीतर गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
बरामद मोबाइल फोन को विधिवत सत्यापन उपरांत संबंधित स्वामिनी सुप्रिया एम को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल प्राप्त होने पर सुप्रिया एम द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मसूरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दक्षता एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
*कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा सके।*

