खड़ा पिकअप वाहन अचानक आया पीछे,एक व्यक्ति कि मौत
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग 15:45 बजे एक दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार मृतक शुहर असलम पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी वर्धमान कॉलोनी, जावेद मस्जिद के पास,सहारनपुर,उम्र लगभग 47 वर्ष,जो पेशे से कारपेंटर था,
आज समय 3:45 बजे के करीब स्प्रिंग विला क्षेत्र में एक पिकअप वाहन संख्या UK07 CD 2926, जो ढलान पर खड़ा था,अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। वाहन में उस समय कोई चालक मौजूद नहीं था। पीछे खड़ा व्यक्ति उक्त वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गुमचोट आई।
घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार हेतु सिविल अस्पताल मसूरी लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण गूम चोट आना प्रतीत हो रहा है।
मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। रात्रि समय होने के कारण पंचायतनामा की कार्यवाही दिनांक 05.04.2026 को की जाएगी।

