मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महासंघ को सेवाएं देने में आ रहीं समस्याओं से अवगत कराया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून – सुंदर सिंह पंवार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की गई।

सुंदर सिंह पंवार अध्यक्ष उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ द्वारा बताया गया कि ओला,उबर स्थानीय टैक्सी संचालकों का शोषण करते हुए टैक्सी संचालकों कि आजीविका पर कमीशन के माध्यम से कोठारा घाट कर रही है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क अधिक वसूलने के मामले भी प्रकाश में आ रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ करता है। सुंदर सिंह पंवार बताते हैं कि देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा “भारत टैक्सी” कि परिकल्पना कि हैं। जिसका उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ समर्थन करता हैं और भारत टैक्सी के अधीन सेवाएं देने को सहर्ष तैयार हैं।

इस मौके पर भगवान सिंह पंवार,दीपक भट्ट, यशवीर सिंह,चंद्र किशोर उनियाल,सचिव
मदन सिंह मियां,विजय सिंदवाल
गुलाब सिंह,महेंद्र प्रसाद भारती
कीर्ति सिंह नेगी,ईश्वर सिंह रौथान
मुकेश,बालम सिंह रावत,लल्लन यादव,
सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहें


