प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भेंटकर परिवहन सचिव और निजी सचिव का आभार प्रकट किया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


देहरादून –आज उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार के नेतृत्व में जॉली ग्रांट एयर पोर्ट पर उबर के ऑनलाइन काउंटर खोले जाने के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड सरकार ने महासंघ द्वारा प्रदान किए पत्र का संज्ञान लेकर परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत जी को आदेशित कर संज्ञान लेने को कहा जिस का उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ धन्यवाद करता हैं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने परिवहन सचिव  बृजेश कुमार संत जी से मुलाकात कर पत्र पर तुरंत संज्ञान लेने हेतु सचिव का धन्यवाद प्रस्तुत किया और निजी सचिव जगदम्बा प्रसाद मैंखुरी से मुलाकात कर उनका भी धन्यवाद किया गया।
एयर पोर्ट पर पार्किंग से संबंधित वार्ता एवं ऋषिकेश के सरकारी फिटनेस सेंटर को खोलने हेतु और नैनीताल शहर में प्रवेश हेतु सभी विषयों पर वार्ता कर संज्ञान लिया गया जिसके लिए समस्या का समाधान अतिशीघ्र हो जानें का आश्वासन प्राप्त हुआ।


सचिवालय में बैठक आयोजित हुई जिसमें उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, सचिव दीपक भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी यशबीर सिंह पंवार जॉली ग्रांट एयर पोर्ट टैक्सी चालक और ऑनर्स समिति के अध्यक्ष संजय सिंधवाल, सचिव चंद्र किशोर उनियाल, उपाध्यक्ष मदन सिंह,यशवीर सिंह पंवार प्रदेश मीडिया प्रभारी उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *