विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों और महासंघ प्रतिनिधि मंडल कि बैठक का आयोजन किया गया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून –उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार के नेतृत्व में सोमवार को देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश मसूरी के सभी यूनियनों के पदाधिकारियों और महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की बैठक निदेशक विमानपत्तन जॉली ग्रांट देहरादून एवं परिवहन विभाग के अधिकारी ए०आर०टी०ओ० प्रवर्तन श्रीमति रश्मि पंत ए०आर०टी०ओ० के साथ हिडवे कंपनी के अधिकारी के साथ पार्किंग से संबंधित वार्ता हेतु एक बैठक की गई जिसमें कई प्रकार की खामियां पाई गई जैसे कि जो पार्किंग शुल्क वाहनों से लिया जा रहा है व जिसका मानक ये माना गया जिसका सर्वे देहरादून परिवहन प्राधिकरण के द्वारा किया जाना चाहिए था परंतु ए आई द्वारा इसी पार्किंग की कंपनी हिड़वे द्वारा ही की गई जिसमें कि देहरादून जॉली ग्रांट से देहरादून रेलवे स्टेशन का किराया ओला उबर का ऑनलाइन का किराया 27 किमी का 2300 रु दर्शाया गया और इसको मानक मानकर 2300 रु का 10% 230 +18% जी एस टी लगाकर 345 रु चार्ज किया गया जबकि यह किराया 325 हो रहा है इसमें भी हेर फेर कर अधिक चार्ज किया जा रहा है जिसमें कि ए० आर०टी०ओ० प्रवर्तन रश्मि पंत ऋषिकेश
ए०आर०टी०ओ० द्वारा भी आपत्ति जताई गई जिसमें कि यह सारे दस्तावेज ए आई निदेशक से प्राप्त किए गए जिसकी आख्या बनाकर ए०आर०टी०ओ ऋषिकेश आर०टी०ओ० देहरादून संदीप सैनी को प्रेषित की जायेगी और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार को हम लोग दुबारा से प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिलने जाएंगे आज की बैठक के बाद समय मिला अगर यह कार्यवाही उनके पक्ष में नहीं होती है तो उच्च न्यायालय या हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे
बैठक में शामिल उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के महासचिव योगेश अग्रवाल, दीपक भट्ट,भगवान सिंह पंवार,यशबीर सिंह पंवार, राजेंद्र भंडारी,विजेंद्र कंडारी, हरीश भाटिया,गिरीश भाटिया,संजय शर्मा, इकबाल सिंह,हेमंत डंग,जय प्रकाश नारायण, नरेंद्र सिंह बिष्ट,देवेंद्र सिंह नेगी,प्रदीप,भूपेंद्र सिंह सैनी एवं जॉली ग्रांट एयर पोर्ट टैक्सी यूनियन के पदाधिकारीगणों के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

