आर्यन देव उनियाल ने आवासीय समस्याओं को केन्द्रित कर,कि MDDA उपाध्यक्ष से भेंटवार्ता

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल द्वारा उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी से भेंटवार्ता कि गई।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल द्वारा उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को पत्र देकर बताया गया कि मसूरी की जनता से निरंतर संवाद के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि विकास की प्रक्रिया तभी सार्थक है जब वह न्यायपूर्ण, संतुलित एवं जनसरोकारों के अनुरूप हो। वर्तमान में निम्नलिखित तीन विषय विशेष रूप से गंभीर है।

आर्यन देव उनियाल, प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा



1. छोटे आवासीय निर्माण हेतु नीति का पुनरावलोकन:
अनेक स्थानीय परिवार, जिनके पास वैध स्वामित्व वाली भूमि है, वैधानिक सीमा के भीतर दो कमरों का साधारण आवास भी निर्मित नहीं कर पा रहे हैं। प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण छोटे निर्माण प्रभावित होते हैं, जिससे आम नागरिक स्वयं को असहज अनुभव करता है। अतः छोटे भू-स्वामियों के लिए स्पष्ट, सरल एवं व्यावहारिक नीति बनाते हुए आवश्यक नीति-पुनरावलोकन किया जाना अपेक्षित है, ताकि उनकी वास्तविक आवश्यकता का समाधान हो सके और कानून का पालन समान रूप से सुनिश्चित रहे।

2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) हेतु नियोजित आवासीय कॉलोनी:
मसूरी में कार्यरत एवं निवासरत अनेक निम्न आय वर्ग के परिवार बढ़ती भूमि दरों के कारण सम्मानजनक आवास से वंचित हैं। अतः एम.डी.डी.ए. द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु एक सुनियोजित आवासीय योजना विकसित की जाए, जिसमें मूलभूत सुविधाएँ—सड़क, पेयजल, विद्युत एवं जल निकासी—सुनिश्चित हों। यह सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम होगा।

3. निजी एवं सरकारी भूमि पर सुव्यवस्थित “पॉकेट पार्किंग” की व्यवस्था:
नगर में बढ़ती यातायात समस्या के समाधान हेतु चिन्हित निजी एवं सरकारी भूमि का समुचित उपयोग कर छोटे-छोटे पॉकेट पार्किंग स्थल विकसित किए जाएँ। इससे यातायात सुचारु होगा, अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण लगेगा तथा स्थानीय व्यापार एवं पर्यटन को सहूलियत मिलेगी।

आर्यन देव उनियाल ने उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी से उपर्युक्त सभी विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर समुचित विचार कर आवश्यक एवं ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया और मसूरी शहर में भी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जल्द आवासीय कॉलोनी बनाई जायें। जिससे मसूरी का विकास न्यायसंगत,संतुलित एवं जनहितकारी रूप से आगे बढ़ सकें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *