उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ द्वारा परिवहन सचिव को दिया ज्ञापन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून– उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार की अध्यक्षता में परिवहन सचिव/परिवहन आयुक्त सचिवालय देहरादून को देहरादून जौलीग्रांट विमान पतन में अत्यधिक पार्किंग शुल्क वसूलने के संबंध में अपना विरोध ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

सुंदर सिंह पंवार अध्यक्ष उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ द्वारा बताया गया कि ज्ञापन में परिवहन सचिव को जानकारी दी गई है कि जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर ट्रैक्शन से अत्यधिक पार्किंग शुल्क 345₹/वाहन तक वसूला जा रहा हैं। जो कि STA उत्तराखंड के नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी वार्ता मुख्यमंत्री से भी हुई थी और ARTO अधिकारियों द्वारा निदेशक से आग्रह किया गया था की 345₹ प्रति चक्कर के रूप में वसूला जा रहा प्रति वाहन पार्किंग शुल्क को हटाया जायें, परंतु निदेशक द्वारा इस आग्रह पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस संबंध में सचिवालय देहरादून में जाकर परिवहन सचिव से भेंटवार्ता कर समस्या से अवगत कराकर सम्बंधित ज्ञापन सौंपा और यह पत्र ईमेल और डाक के माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार दिल्ली को भेजा कि देहरादून सी श्रेणी के एयरपोर्ट में ए श्रेणी के एयरपोर्ट से भी अधिक पार्किंग शुल्क टैक्सियों से वसूला जा रहा है। इस सम्बन्ध में कठोर कार्रवाई कि जायें।

इस मौके पर योगेश अग्रवाल,भगवान सिंह पंवार,दीपक भट्ट,यशवीर सिंह पंवार,मुकेश महर आदि लोग मौजूद थे

इस सम्बन्ध में माननीय सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भी संज्ञान लिया गया है।


