मुख्य सचिव से भेंटवार्ता कर “वैली ब्रिज” समस्या समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के समीप स्थित वैली ब्रिज, जो हाल ही में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था, उससे जुड़ी समस्या पहले से ही शासन के संज्ञान में है और इस पर कार्यवाही भी प्रगति पर है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही इस महत्वपूर्ण समस्या के संदर्भ में उन्होंने भी अपना पक्ष रखते हुए एक ज्ञापन मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा।

मुख्य सचिव महोदय ने विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों, विशेषकर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की प्रगति को और गति देने पर बल दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थायी टू-वे ब्रिज के निर्माण की दिशा में शीघ्र ठोस कार्य प्रारंभ होगा, जिससे वर्तमान अस्थायी व्यवस्था से हो रही असुविधा जल्द समाप्त हो सके।
उनियाल ने बताया कि इस विषय पर मेरे द्वारा दिए ज्ञापन पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी पूर्व में संवेदनशीलता दिखाई गई है और निरंतर प्रयासों से अब यह कार्य निर्णायक चरण में पहुंचता प्रतीत हो रहा है।

निस्संदेह, यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है—शासन की तत्परता, जनप्रतिनिधियों की पहल और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं का समन्वय—जिससे इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है।

