हैंम्पटन कोर्ट स्कूल जाने वाला मार्ग अव्यवस्थाओं का शिकार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – नगर पालिका परिषद मसूरी की लगभग ज्यादातर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त व अव्यवस्थित हैं। लंढौर बाजार में स्थित वन-वे साऊथ रोड़, सिविल हॉस्पिटल जानें वाला मार्ग,टिहरी बायपास जानें वाला मार्ग, जोड़ी खट्टा पानी सम्पर्क मार्ग के साथ विभिन्न स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हैं या गढ्ढों में सड़क कहावत चरितार्थ हो रही हैं।

बहरहाल बात कि जायें सी०जे०एम०हैम्पटन कोर्ट स्कूल जाने वाले सम्पर्क मार्ग कि जहां सड़क किनारे ढाल पर निकलें लोहे के पाइप से अप्रिय घटना घटनें कि आशंका बनीं हैं।

इस मार्ग पर पालिका कि देखरेख का पता चलता हैं जब सड़क किनारे नालीयों में जमी घास कि ओर नजर पड़ती हैं।

हैम्पटन कोर्ट स्कूल में स्थानीय बच्चें हि शिक्षा ग्रहण करतें हैं और स्कूल जानें वालें मार्ग के किनारे बनीं नालियों कि जाली जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं।

इन क्षतिग्रस्त जालीयों के कारण बच्चें चोटिल भी हुए हैं और दोपहिया वाहनों के लिए भी यह मुसीबतें पैदा कर रहीं हैं।

इस मार्ग पर छोटी-छोटी कक्षाओं के बच्चे भी चलतें हैं। इस समय मार्ग कि नालीयां मलवे से चौक हैं।

बरसातों के समय तो यह सड़क पानी से भरी रहतीं हैं जिस कारण बच्चों का इस मार्ग पर चलना दुभर हो जाता हैं।

इस सम्बन्ध में मुकेश राव अभिभावक द्वारा बताया कि उनके दो बच्चें हैम्पटन कोर्ट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पालिका द्वारा एक नजर विघा के मन्दिर कहें जानें वालें स्कूलों कि ओर भी रखनी चाहिए। हमें खतरों से भरे और अव्यवस्थित पालिका मार्गों में बच्चों के साथ आना जाना पड़ रहा हैं।

अबुल कासिम अभिभावक द्वारा बताया गया कि उनकी दो बालिकाएं इस स्कूल में पढ़ने आतीं हैं। सड़क किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा हैं।

भरें हि मसूरी शहर सफाई में कीर्तिमान विस्थापित कर रहा हो परन्तु सड़क किनारे पड़े कूड़े से बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस सम्बन्ध में हमारी बात हुई मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मसूरी से उन्होंने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं उन्हें और अभिभावकों को आ रहीं समस्याओं का हल तत्काल प्रभाव से किया जायेगा।


