पर्यटन नगरी मसूरी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन विरुद्ध चलाया अभियान

0

उत्तराखंड समाचार365/धनवीर कुंमाई

मसूरीकोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के निर्देशन में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक एवं एकांत स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध एक सघन प्रभावी अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले अव्यवस्था,असामाजिक गतिविधियों एवं पर्यटकों/स्थानीय नागरिकों को होने वाली असुविधाओं पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

मसूरी एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।अभियान के अंतर्गत कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मॉल रोड, लाइब्रेरी चौक, कुलड़ी क्षेत्र, कंपनी गार्डन मार्ग, कैम्पटी रोड,लाल टिब्बा, धनोल्टी तथा अन्य संवेदनशील एवं एकांत स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और पिलाते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई,

अभियान के दौरान की गई कार्यवाही-18 चालान 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत,संयोजन शुल्क 5,250 रुपए अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कई व्यक्तियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी भी दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने हेतु हिदायत दी गई

होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं स्थानीय व्यापारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने परिसर अथवा आसपास सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा न दे। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र की आम जनता एवं पर्यटकों को सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्कों अथवा किसी भी एकांत स्थान पर शराब पीना या पिलाना दंडनीय अपराध है। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर एवं नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, जिससे क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं पर्यटन की गरिमा बनी रहे तथा आमजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *