रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आज रंगारंग कार्यक्रमों,लघु नाटिका,समूह गान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा की हम सबको सामूहिक रहते हुए एक दूसरे के प्रति सहज व सरल भाव रखते हुए अपने जीवन को जीने का वह गुण इन विशेष शिविरों से ही प्राप्त होते हैं।

यह विशेष शिविर  हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करते हुए हमें दूसरों की सुख और समस्या कों जानने का प्रयास भी करते है। साथ ही समाज में फैल रही अंधविश्वास व कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित होते हैं।

विशिष्ट उपस्थित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि हम सभी भैया बहनों को अपने आसपास के परिवेश की स्वच्छता एवं स्वयं की सजगता रखते हुए समाज को मजबूत करने का कार्य करने हेतु प्रेरित करने का विशेष उद्देश्य है यह शिविर।

कार्यक्रम के अंत में शिविर के सर्वश्रेष्ठ दल क्रमांक 1कों सम्मानित किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी आदर्श रावत, आंचल पंवार,सर्वश्रेष्ठ सबसे अनुशासित स्वयं सेवी शिवम रावत,ईशा, शिविर में सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालें दिनेश भट्ट तथा  पायल, प्रीति,योगेश, अनुज, सुमित को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज रयाल ने उपस्थित अतिथियों, विभिन्न सत्रों में उपस्थित विषय विशेषज्ञों, पत्रकार बंधुओ, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षक बंधु बहनें तथा  उपस्थित  अभिभावकों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया  इस मौके पर शिक्षकगणों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *