मसूरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्रैक डाउन” संचालित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी -पुलिस विभाग कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे,आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दिनांक 18 मार्च 2026 से एक माह तक विशेष “ऑपरेशन क्रैक डाउन – सत्यापन अभियान” चलाया जा रहा है। साथ ही अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।


उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दिनांक 18.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

सत्यापन टीम द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों एवं कबाड़ियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई—
कुल 22 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।


पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत 01 चालान कर ₹10000 का अर्थदंड माननीय न्यायालय हेतु प्रेषित किया गया।
पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत 05 चालान कर ₹1500  संयोजन शुल्क मौके पर वसूला गया।
मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई—
22 संयोजन चालान, कुल ₹13500 वसूले गए।
02 चालान माननीय न्यायालय हेतु प्रेषित किए गए।
20 चालान नो पार्किंग मै खड़े वाहन
यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने यहां निवासरत किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का शीघ्र पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें।
उक्त सत्यापन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान आगामी अवधि तक निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *