लंढौर बाजार में घर के अंदर अचेत अवस्था में मिले युवक कि मौत
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी -कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजवीर मो0 9997521045 द्वारा चीता लंढौर को सूचना दी गई कि होटल निसीमा,लंढौर बाजार में एक व्यक्ति अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी मय चीता कर्मचारीगण मौके पर पहुंचे।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति होटल निसीमा के कमरा संख्या-08 में किराए पर रह रहा था। पूछताछ व सत्यापन में उसकी पहचान नमित पन्त उर्फ नवनीत पुत्र डी.के. पन्त, निवासी 05 दिलाराम बाजार, राजपुर रोड, देहरादून, उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई। वह विगत लगभग एक वर्ष से लंढौर बुक सेलर के यहां कार्यरत था तथा उक्त होटल में किराये पर निवास कर रहा था।
होटल के सफाई कर्मचारी द्वारा बताया गया कि सुबह दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो नमित पन्त को अत्यधिक बीमार अवस्था में पाया गया, जिसे खून की उल्टी हो रही थी। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, किन्तु एम्बुलेंस के पहुंचने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। कमरे की तलाशी के दौरान शराब की खाली बोतलें एवं गुटखा आदि के खाली पाउच/डिब्बे पाए गए। जानकारी में यह भी आया कि दिनांक 08.02.2026 को मृतक को वेतन प्राप्त हुआ था, जिसके बाद से वह कार्य पर नहीं गया था।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

