पुलिस प्रशासन कि सख्ती का दिखनें लगा असर

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पर्यटन नगरी में पिछले कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियानों के जरिए रेंटल स्कूटीयों को व्यवस्थित करनें के उद्देश्य से कार्य-योजनाओं के बाद अब असर देखने को मिल रहा हैं। गांधी चौक लाइब्रेरी बाजार का वह स्थान जहां स्कूटीयां मोटरसाइकिल खड़ी रहती थीं परन्तु आज पुलिस विभाग कि मस्कत के बाद सम्पूर्ण चौक दिखाई दे रहा हैं।

इस विषय पर हमारी बात हुई मसूरी व्यापार संघ अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष मसूरी रजत अग्रवाल से जिन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था तो बनायीं गयी है। जिस कारण आज संपूर्ण चौक वाहन मुक्त दिखायीं दे रहा हैं। परन्तु उन्हें जानकारी मिली हैं कि कल कुछ VIP मूवमेंट मसूरी शहर में होना हैं।जिस कारण यह व्यवस्था बनी हैं। नगर भाजपा अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि अगर पुलिस प्रशासन 90 दिनों तक ऐसी व्यवस्था बना पाया तो वह विभाग का सम्मान सहित मुख्यमंत्री को भी प्रशस्ति पत्र लिखकर विभाग को सम्मानित करेंगे।
