मसूरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के अन्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुमाई
मसूरी-कोतवाली मसूरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह तक चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन क्रैक डाउन – सत्यापन अभियान” चलाने हेतु आदेशित किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16.02.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत बारह कैंची क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियान के अंतर्गत—
अभियान के अंतर्गत 65 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत 06 चालान करते हुए कुल ₹60,000 का अर्थदंड माननीय न्यायालय हेतु प्रेषित किया गया।
पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत 10 चालान करते हुए ₹2,500 संयोजन शुल्क मौके पर वसूला गया।
यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का शीघ्र पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त सत्यापन अभियान आगामी अवधि तक निरंतर जारी रहेगा।


