कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून- केम्पटी टैक्सी स्टेंड के पास नेशनल हाईवे मार्ग का बहुत बड़ा हिस्सा टूट जाने के कारण स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। मसूरी भाजपा मण्डल द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया गया।

गुडमोहन राणा उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा बताया गया कि यह समस्या जब हमारे द्वारा माननीय मंत्री को बतायीं गयी तो मंत्री जी ने तत्काल फोन कर उपजिलाधिकारी मसूरी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी को शीघ्र समस्या का निस्तारण करने का आदेश दिया। जिसके लिए वह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद करते हैं

इस अवसर पर रजत अग्रवाल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल,गुडमोहन राणा उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी, सचिन पंवार अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा मसूरी,अरविंद सेमवाल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी और विजय बिंदवाल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी शामिल रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *