विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर मसूरी वनप्रभाग द्वारा गड्डीखाना क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में एन॰जी॰ओ॰ हिलदारी व डोर टू डोर कलेक्शन संस्था ‘कीन’ द्वारा महत्वपूर्ण योगदान कर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम ‘putting an end to plastic pollution’ को ध्यान में रखते हुये सभी ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की शपथ ली। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर द्वारा आम जनमानस को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने की अपील की और पर्यावरण सरंक्षण हेतु ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करने को कहा और उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम में स्थानीय जनता और संस्थाओं को सहयोग देने का अनुरोध किया।

इस उपलक्ष में अमित कंवर( प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी, वन प्रभाग मसूरी) श्रीमती मीरा सकलानी( अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, मसूरी) दिनेश चंद नौडियाल( उप प्रभागीय वनाधिकारि, मसूरी) श्री महेन्द्र सिंह चौहान( वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज) एवं अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में श्री ओ॰पी॰ उनियाल ( पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), आशीष गोयल( होटल स्वामी विष्णु पैलेस), श्री वीरेंद्र बिष्ट( सैनिटरी इंस्पेक्टरनगर पालिका), वार्ड नंबर 10 के सभाषद सचिन गुहेर व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
