करवाचौथ उत्सव का सफल आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी- रजत अग्रवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा आयोजित करवाचौथ उत्सव का सफल आयोजन पिक्चर पैलेस स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में किया गया।

करवाचौथ उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं कि भारी संख्या देखनें को मिलीं। महिलाएं साज ओ सज्जा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और सभी महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई।

महिलाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजक रजत अग्रवाल व साथियों को खूब सराहा गया। करवाचौथ उत्सव आयोजकों द्वारा महिलाओं के लिए विशेष चाट और भोजन कि व्यवस्था कि गयीं थीं।

महिलाओं के लिए आयोजित इस मेहंदी कार्यक्रम में नीरज सिंह द्वारा मनमोहन गीतों की प्रस्तुति भी की गई जिसे उपस्थित लोगों ने मंत्र मुग्ध होकर सुना।

रजत अग्रवाल,अध्यक्ष व्यापार संघ मसूरी और अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल, कार्यक्रम आयोजन द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवाचौथ उत्सव का आयोजन मातृशक्ति के लिए किया गया हैं। आज के इस कार्यक्रम में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया हैं।

इस मौके पर प्रोर्मिला नेगी,गुड्डी देवी, राजेश्वरी नेगी, रीता खुल्लर, अनीता धनाई, दर्शनी सेमवाल, अनिता सक्सेना, भरोसी रावत, किरण नौडियाल, सुनिता तेलवाल,जीनत आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


