अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – मजदूर दिवस पर मजदूर संगठनों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 1886 में श्रमिकों कि शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मजदूरों कि समस्याओं को भी रैली में नारेबाजी कर सबके सामने रखा गया और वर्तमान भाजपा सरकार के ऊपर भी हल्ला बोला गया।

लंढौर अनुपम चौंक से रैली प्रारम्भ हुयीं और माल रोड़ होते हुए गांधी चौक पर रैली का समापन हुआ। रैली में मई दिवस के अमर शहीदों को याद किया गया। मजदूर दिवस पर प्रत्येक वर्ष 1 मई को इस रैली का आयोजन किया जाता हैं। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनानें के पीछे का इतिहास है कि 1 मई 1886 को अमेरिका कि मजदूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से अधिक न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इस हड़ताल के समय शिकागो के बाजार में बम धमाका हुआ था। यह धमाका किसने किया किसी का कोई पता नहीं लगा। इसके निष्कर्ष के तौर पर पुलिस ने श्रमिकों पर गोली चला दी और सात श्रमिक मार दिये। बंदूकों की सभी गोलियां गली के केंद्र की तरफ से आयीं जहाँ पुलिस खड़ी थी और भीड़ की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

कुछ समय के बाद अमेरिका में 8 घण्टे काम करने का समय निश्चित कर दिया गया था। वर्तमान में भारत और अन्य देशों में श्रमिकों के 8 घण्टे काम करने से संबंधित नियम लागू है। पर्यटन नगरी मसूरी में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर निकल गई रैली में ट्रेड यूनियन समन्वय समिति मसूरी, होटल वर्कर्स यूनियन होटल गाइड कर्मचारी यूनियन,भवन निर्माण मजदूर यूनियन, मजदूर संघ के श्रमिकों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया।