गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी –गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अध्यक्षा एवं सभाषादगणों द्वारा घर-घर जाकर किया सम्मानित किया गया।


नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में एक अत्यंत भावुक और सम्मानजनक श्रृंखला की शुरुआत की गई है।

प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका प्रशासन ने मसूरी शहर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दोपहर 03:30 बजे मलिंगार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री भुवानेश्वर देव जी की सुपुत्री श्रीमती आभा शैली जी के आवास से किया गया।
माननीय अध्यक्षा महोदया मीरा सकलानी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने इन महान विभूतियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। आज की इस सूची में निम्नलिखित अमर शहीदों और सेनानियों के परिवारों को सम्मान प्रदान किया गया:
* स्व० श्री मुनेश्वर देव जी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) की पुत्री श्रीमती आभा शैली
* स्व० श्री धनपत सिंह जी (शहीद राज्य आन्दोलनकारी) की धर्मपत्नी श्रीमती प्यारी देवी जी एवं पुत्र श्री नरोत्तम सिंह जी
* स्व० श्री बलबीर सिंह नेगी जी (शहीद राज्य आन्दोलनकारी) के छोटे भाई श्री विजेंद्र नेगी जी

* स्व० श्रीमती हंसा धनाई जी (शहीद राज्य आन्दोलनकारी) की सुपुत्र श्री सुरेंद्र धनाई


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा  मीरा सकलानी के साथ वार्ड सभासद कुमारी गौरी थपलियाल, कुमारी शिवानी जैरवान भारती एवं भंडारपाल श्री विजेंद्र नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
अध्यक्ष महोदया ने इस अवसर पर कहा कि— “यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उन वीरों के परिवारों का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला जिन्होंने देश और राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परिषद का उद्देश्य नई पीढ़ी को इन बलिदानों से अवगत कराना है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *