सहायता समूह द्वारा कैमल बैक रोड़ मसूरी पर खोला गया प्रतिष्ठान
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- जय बद्रीनाथ आजीविका स्वयं सहायता समूह मसूरी द्वारा कैमल बैक रोड में खोला गया प्रतिष्ठान जिसमें गढ़वाली पकवानों को परोसा जायेंगा और शादी व अन्य समारोह में भी प्रतिभाग कर गढ़वाली पकवानों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

आज प्रतिष्ठान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा मीरा सकलानी के द्वारा किया गया व विधि विधान के साथ हवन में पालिका अध्यक्षा उपस्थित रहीं साथ हि क्षेत्रीय सभासदा गीता कुंमाई,जसवीर कौर के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

स्वयं सहायता समूह कि अध्यक्षा सुलोचना रावत द्वारा बताया गया कि मसूरी में कुछ महिलाओं द्वारा जय बद्रीनाथ आजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन 6 वर्ष पहले किया गया और तब से समूह द्वारा विभिन्न जगहों पर प्रतिभाग कर गढ़वाल व्यंजनों को प्रदर्शित किया।

सहायता समूह मेलें,शरदोत्सव विंटर लाइन कार्निवल, फूड फेस्टिवल में प्रतिभाग कर गढ़वाल कि संस्कृति कि झलक अपनें व्यंजनों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं,और विभिन्न जगहों पर जय बद्रीनाथ आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा भाग लेकर गढ़वाली पकवानों को प्रस्तुत कर विभिन्न पारितोषित विजेता रहा हैं।

बबीता चौहान,सचिव जय बद्रीनाथ आजीविका स्वयं सहायता समूह मसूरी द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह गढ़वाल के पकवानों को प्रस्तुत करनें का कार्य कर रहा हैं गढ़वाली व्यंजनों में समाडे़ पूरी,मंडवे की रोटी,अस्के,कण्डाली का साग,तौर की दाल,चने की दाल बडील,झंगौरे की खीर, पकोड़े,लाल चावल का भात आदि बड़ी संख्या में गढ़वाली पकवानों को प्रदर्शित करतें हैं और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी गढ़वाली पौष्टिक आहार के प्रति रुचि रखते हैं और पहाड़ी पकवानों का आनन्द लेते हैं।

इस मौके पर समूह के सदस्यों में अध्यक्षा सुलोचना रावत, सचिव बबीता चौहान,अनारी चौहान,सुमित्रा,शीला देवी,प्रियंका,मधु रमोला और सुमित्रा देवी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

