धनौल्टी सहित नाग टिब्बा क्षेत्र में वर्ष का दुसरा हिमपात जारी,
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – पहाड़ों कि रानी मसूरी से लगे ऊंचाई वाले स्थान पर लगातार साल का दुसरा हिमपात देखने को मिल रहा हैं।

नाग टिब्बा क्षेत्र में जो कि ऊंचाई पर स्थित है और ट्रेकिंग के लिए पर्यटकों कि पहली पसंद में शामिल हैं।

मन्नू सजवाण पंतवाडी में नाग टिब्बा ट्रेकर और सी०एस०सी० सेंटर संचालक द्वारा बताया गया कि विगत दिनों पूरे प्रदेश के साथ नाग टिब्बा में भी जमकर वर्ष का पहला हिमपात हुआ था।
कल रात से पहाड़ी इलाकों के साथ नाग टिब्बा में भी हिमपात जारी है जिससे ट्रेकिंग के लिए आनें वाले पर्यटकों में उत्साह है और यहां ऊंचाई से बर्फबारी के बाद का नज़ारा देखते हि बनता हैं।

अरविंद कुंमाई होटल व्यवसायी धनौल्टी द्वारा बताया गया कि रात से हि बर्फबारी जारी हैं सुबह उठते ही उन्होंने धनौल्टी को सफेद चादर में लिपटा दिखा, पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा हैं और बढ़ी संख्या में पर्यटकों का धनौल्टी पहुंचे का सिलसिला जारी है।

