मसूरी में तिरंगा यात्रा निकाली गयीं
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी- पर्यटन नगरी मसूरी आज देशभक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी।

भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल संयोजक टोली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहर के हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हल्की बरसात के बीच तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ और भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोषों से सम्पूर्ण मार्ग देशभक्ति के रंग में डूबा दिखा।

मसूरी हर घर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने वालों में मीरा सकलानी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी,रजत अग्रवाल,अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल, नेहा जोशी भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,ओम प्रकाश उनियाल पुर्व पालिका अध्यक्ष मसूरी,रणवीर सिंह कंडारी सभासद नगर पालिका मसूरी,संजय अग्रवाल,अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन, धर्मेंद्र पाल भंडारी ITBP के जन सम्पर्क अधिकारी, नरेंद्र मेलवान,अनीता धनाई,अनीता सक्सेना, जसोदा शर्मा,राजेश्वरी नेगी,बबीता मित्तल, अनुज तायल,देवेन्द्र मलासी,सभासद अमित कुमार, जगजीत कुकरेजा, राजीव अग्रवाल, उत्तम नेगी, गंभीर पवार,संजय टम्टा, रणजीत चौहान, धर्मपाल पंवार, कुशाल राणा, अवतार कुकरेजा, प्रोमिला नेगी, राजेंद्र रावत, गुड़मोहन राणा, विजय बुटोला, मुकेश खरोला, आशीष जोशी,अवलेश्वर प्रसाद,

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी के लगभग 40 पुरुष सुरक्षा बल व 10 महिला सुरक्षा बल, कीन संस्था कि महिला सदस्य, मसूरी भाजपा मंडल के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्तागणों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

