सेलाकुई में निकाली गई तिरंगा यात्रा,दिखा देशभक्ति का रंग
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
देहरादून/सेलाकुई- उत्तराखंड प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है।

इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी 15 अगस्त से पहले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।

आज देहरादून के सेलाकुई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय सेलाकुई से मुख्य बाजार होते हुए निकाली गयीं।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीतों के साथ प्रतिभाग कर रहें लोगों ने “भारत माता की जय”और “वंदे मातरम”के नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।

“विनोद कुमार पार्षद वार्ड नंबर 1 द्वारा बताया गया कि उनके लिए आज की तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। देशभक्ति के जज्बे को जाहिर करने के लिए एक दिन काफी नहीं है। वर्ष भर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए और हमारे महापुरुषों के बारे में भी आमजन को पता होना चाहिए कि हमें आजादी किस प्रकार मिली है।“

आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में विनोद कुमार सभासद वार्ड नंबर 1 सेलाकुई, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, अनिल नौटियाल, किरण पंवार, दीपक कंडारी, पंकज थापा के साथ दर्जनों लोग शामिल हुए।


