पर्यटकों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी मसूरी, कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से व्यापार प्रभावित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीपहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटन सीजन की तैयारी में सराबोर हैं। पर्यटक भी भारी मात्रा में पर्यटन के उद्देश्य से मसूरी आने लगे हैं।

वीकेंड पर पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों कि संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती हैं। परन्तु पर्यटन सीजन से पहले बड़ी संख्या में पर्यटकों का मसूरी आना मानों पर्यटन सीजन कि शुरुआत हैं।

मार्च माह के अंतिम वीकेंड पर भारी मात्रा में पर्यटक पर्यटन नगरी मसूरी के दीदार करने पहुंचे हैं। पर्यटकों की संख्या में इजाफे से जहां व्यवसायियों में खुशी कि लहर हैं वहीं वाहनों के कारण लगने वाले जाम से स्थानीय व्यक्तियों के साथ-साथ पर्यटक भी परेशान दिखे।

हालांकि वैली ब्रिज के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलना अभी संभव नहीं दिख रहा हैं। जो कि पर्यटन कि दृष्टि से मसूरी कि छवि काफ़ी धूमिल कर रहा हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि त्यौंहारी अवकाश और वीकेंड के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा हैं।

मसूरी के होटल में पर्यटकों कि ऑक्युपेंसी लगभग 70% हैं। संजय अग्रवाल द्वारा कहा गया कि अगर शासन प्रशासन पर्यटन सीजन से पहले एक और वैली ब्रिज का निर्माण नहीं करती है तो पर्यटन पूर्ण रूप से पर्यटन नगरी में प्रभावित होगा।

संजय अग्रवाल आगे बताते हैं कि शासन प्रशासन को कमर्शियल सिलेंडर व्यवसायियों को उपलब्ध करवाने चाहिए जिससे कि पर्यटकों को हो रही असुविधा से निजात मिल सकें।

दिल्ली से आए पर्यटक सतवीर ने बताया कि वह मसूरी अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए हैं। होटल में गैस आपूर्ति ना होने के कारण उन्हें मनचाहा भोजन उपलब्ध नहीं हो पाया और सीमित व्यंजनों के साथ उन्हें भोजन करना पड़ा।

नवनिर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पर्यटकों की चहल-पहल से पर्यटन नगरी अपनें रंग में रंगी नजर आ रही हैं। वैली ब्रिज के संबंध में उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक माह के भीतर एक और वैली ब्रिज वहां स्थापित किया जाएगा।

कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के लिए रजत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनकी अधिकारियों से बात हुई है और अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए गए हैं और अप्रैल माह से यह समस्या कम होती दिखेंगी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *