फिश एक्वेरियम के पास माल रोड़ पर गिरा विशालकाय वृक्ष,कुछ समय के लिये मार्ग अवरुद्ध

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

मसूरी- अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आफिस को सुबह 07:04 बजे सूचना प्राप्त हुई, कि एसडीएम कार्यालय मसूरी के निकट एक विशालकाय पेड़ गिरा है।

जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है, सहायता हेतु FS यूनिट को भेजेंने को कहा गया। सूचना पर त्वरित कार्य करते हुए फायर यूनिट मसूरी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़ को दो वुडन कटर की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा कटे पेड़ को रोड के किनारे कर मार्ग को पुनः सुचारु किया गया।

घटनास्थल पर गए कर्मचारियों का विवरण:-
1. Lfm पुष्पेंद्र सिंह
2. Dvr महिपाल सिंह
3. Fm विनोद सिंह
4. Fm रोहित रावत
5. Fm नितिन सिंह चौहान

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *