हुसैनगंज निवासी महिला द्वारा हाथ कि नस काटने का प्रयास,आपसी झगड़े को बताया वजह
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 2/2/26 को कोतवाली मसूरी में 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हुसैनगंज मसूरी निवासी एक 33 वर्षीय महिला ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया इस सूचना पर कोतवाली मसूरी की पुलिस मौके पर पहुंची जहां कोतवाली पुलिस और 108 के माध्यम से उक्त महिला को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां से उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा उक्त महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर महिला के भाई व मां भी देहरादून से पहुंच गए जिनके द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी का 4 वर्ष पूर्व हुसैन गंज निवासी रोहित कुमार पुत्र जयप्रकाश से विवाह हुआ था। जिनका एक बच्चा भी है शादी के बाद से ही दोनों पति पत्नी में आपसी लड़ाई झगड़े होने लगे आज भी दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिस कारण उक्त महिला ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया इस संबंध में महिला व उसके परिजनों द्वारा बताया गया है कि इस संबंध में वह आज थाने आकर प्रार्थना पत्र व मेडिकल के कागजात देंगें।

