अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा अनीता सक्सेना को किया गया सम्मानित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी –पहाड़ों की रानी मसूरी में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा महिला दिवस के दौरान सदस्यों कि व्यस्तता के कारण होने वाले महिला सम्मान कार्यक्रम को 30 मार्च को कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में मनाया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर श्रीमती अनीता सक्सेना को सम्मानित किया गया जो राजनीति क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवा में एवं शहर के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती हैं।  अवसर पर स्टैंडिंग कमेटी सदस्य श्रीमती कमल शर्मा ने संस्था द्वारा महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मार्च माह में संस्था के नए बोर्ड का गठन किया गया।

इस मौके पर श्रीमती आशा गुप्ता, सचिव गीतू मनचंदा,कोषाध्यक्ष उषा धनाई,उषा मेहरा,रजनी एकांत,रजनी अरोड़ा,हरजिंदर बडेरा एवं रमनजीत कौर के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *