इंद्रमणी बडोनी चौक पर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

मसूरी- 24 दिसंबर को स्वर्गीय इंद्रमणी बडोनी की 100 वी जयंती के उपलक्ष पर इंद्रमणी बडोनी चौक पर लगी उनकी प्रतिमा स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

इस मौके पर पर्वतीय गांधी इंद्रमणी बडोनी विचार स्मृति समिति के अध्यक्ष पुरण जुयाल ने बताया कि समिति द्वारा नगर पालिका को पत्र प्रेषित किया गया था कि आगामी 24 दिसंबर को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 100वी वर्षगांठ भव्य रुप से जयंती समारोह के रूप में मनायीं जानी है। जिसको लेकर प्रतिमा स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य पालिका द्वारा कराए जाने के लिए कहा गया था।

आज नगर पालिका द्वारा अपने अधिकारियों को भेजकर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसके लिए संपूर्ण समिति नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर भगवान सिंह धनाई, जोत सिंह गुनसोला पूर्व विधायक, मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका मसूरी, रमेश राव के साथ नगर पालिका से अधिशासी अभियंता रजत नेगी, राजेंद्र रावत कार्य स्थल पर आयें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *