मसूरी में गनहिल पर अवैध निर्माण सील, MDDA की कार्रवाई

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार (MDDA) ने गनहिल, मसूरी में हुए अनाधिकृत निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है।संयुक्त सचिव / पीठासीन अधिकारी / एसडीएम मसूरी के आदेश पर पत्रांक 694 वाद संख्या 61/सी/एम/2007-08 + आर-1278/2026 दिनांक 30/09/2026 के अनुपालन में विपक्षी श्री कमल भण्डारी, गनहिल मसूरी द्वारा बिना स्वीकृति के किये गए अनाधिकृत निर्माण को दिनांक 01/10/2026 को सील किया गया।

यह कार्रवाई उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973) यथासंशोधित की सुसंगत धाराओं के तहत की गई।

सीलिंग कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद –
MDDA की टीम में सहायक अभियंता (AE) अजय मलिक, अवर अभियंता (JE) अनुज पाण्डेय, अवर अभियंता (JE) अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी, इन्दरदेव नौटियाल मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर नायब तहसीलदार मसूरी मजिस्ट्रेट के रूप में तथा पुलिस बल (महिला पुलिस बल सहित) भी तैनात रहा।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सील होने के पश्चात स्थल पर दोबारा निर्माण कार्य न हो, इस पर निगरानी रखी जाएगी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *