सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढौर कैंट में बच्चों को जूते,जूस-बिस्किट वितरित।

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढौर कैंट, मसूरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी के मनोनीत सभासद अनिल गोयल ने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित में किये जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा सभी बच्चों को जूते, जूस, बिस्किट आदि का वितरण किया गया।

नगर पालिका मनोनीत सभासद अनीता धनाई ने छात्रों को सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया, वहीं समाजसेवी अनुज तायल ने बच्चों को एक श्रेष्ठ नागरिक बनने का संदेश दिया और विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पवन गोयल, सुनीता गोयल, विद्यालय के शिक्षक परविन्द्र सिंह रावत, दीपा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *