गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, लंढौर में 109वां सालाना समागम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, लंढौर में आज 109 वें सालाना समागम के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ किया गया।

समागम का शुभारंभ प्रातःकालीन नितनेम साहिब जी के पाठ के साथ हुआ, जिसके उपरांत शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर विशेष तौर पर हजूरी रागी जत्था भाई अनुज सिंह और पांवटा साहिब से पधारे भाई रुबल प्रीत द्वारा मनोहर कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल के बच्चों द्वारा भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। बच्चों की प्रस्तुति को संगत ने खूब सराहा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त संगत का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, लंढौर 109 वर्षों से लगातार मानवता और सर्वत के भले की सेवा में समर्पित है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, अनीता धनाई मनोनीत सभासद, एम.पी.एस. खुराना, जसबीर सिंह, इंदरजीत सिंह, जगजीत सिंह कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंह, रविन्दर सिंह जस्सल, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय संगत उपस्थित रही।

